हनुमान जयंती पर मेयर बिधान उपाध्याय ने की पुजा अर्चना:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय हनुमान जयंती के अवसर पर आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी पार्षद भोला हेला सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे । इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज हनुमान जयंती है जो कि बहुत ही पवित्र दिन है। उन्होंने सभी आसनसोल वासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि आसनसोल के लोग सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हैं । इस त्यौहार को भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा उन्होंने अंजनी पुत्र हनुमान से प्रार्थना की कि सभी को सुरक्षित रखें स्वस्थ रखें और शिल्पांचल में जो भाईचारे का माहौल बना है वह हमेशा बरकरार रहे ।













