shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में 8 अप्रैल को होगा महायज्ञ, महाप्रसाद का वितरण:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद बीते कई वर्षों से समाजसेवा करते आए हैं । खासकर छठ के समय पूरा शिल्पांचल कृष्णा प्रसाद की जो भूमिका देखता है वह सराहनीय है। जिस भव्य तरीके से कल्ला के प्रभु छठ घाट पर छठ का आयोजन कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में होता है उसकी शायद ही कहीं और मिसाल मिलेगी । इस साल उनके नेतृत्व में चैती छठ का भी भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर भी कृष्णा प्रसाद ने छठ व्रतियों के लिए सभी सुविधाओं का इंतजाम किया था उन्होंने अपने तत्वावधान में ना सिर्फ प्रभु छठ घाट की साफ सफाई करवाई घाट तक जाने के रास्तों को साफ करवाया और उन्होंने सैंकड़ों जरूरतमंद छठ व्रतियों को छठ के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां उपलब्ध कराईं। इसके उपरांत रामनवमी महावीर जयंती और हनुमान जयंती के मौके पर भी कृष्णा प्रसाद ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया और इन सभी त्योहारों को धूमधाम से और पूरी श्रद्धा पूर्वक मनाने में अहम भूमिका निभाई वह इतने में ही नहीं रुके हैं अब पूरे शिल्पांचलवासियों के कल्याण के लिए उन्होंने एक विशाल यज्ञ के आयोजन का निर्णय लिया है आगामी 8 अप्रैल को कल्ला बाईपास मोड़ पर एक महा यज्ञ का आयोजन किया गया है यज्ञ के उपरांत महाप्रसाद और खिचड़ी भोग का भी आयोजन किया गया है 8 अप्रैल शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा जिससे अलौकिक परिमंडल का निर्माण होगा और आसनसोल के हर नागरिक के कल्याण कामना की जाएगी 8 अप्रैल को यह महायज्ञ सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा उसके उपरांत सुबह 11:00 बजे से महाप्रसाद खिचड़ी भोग का वितरण होगा । वहीं 8 अप्रैल को शाम 6:30 बजे से रात 11:00 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया है समाजसेवी कृष्णा प्रसाद में सभी शिल्पांचलवासियों को इन धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page