shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आज भी जारी रहा काजी नजरुल विश्वविद्यालय में गतिरोध:

1 min read

आसनसोल :आज भी आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित काजी नजरुल विश्वविद्यालय में गतिरोध जारी रहा आज जब काजी नजरुल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती अपने विभागीय काम के लिए काजी नज़रुल विश्वविद्यालय में अपने दफ्तर में प्रवेश कर रहे थे तब शिक्षक गैरशिक्षक कर्मचारियों और छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया और गो बैक के नारे लगाए आपको बता दें कि बीते तकरीबन 25 दिनों से काजी नजरुल विश्वविद्यालय के शिक्षक गैरशिक्षक और बाद में छात्रों द्वारा भी डॉक्टर साधन चक्रवर्ती को वाइस चांसलर पद से हटाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है इनका कहना है कि डॉक्टर साधन चक्रवर्ती ने वाइस चांसलर पद का दुरुपयोग करते हुए व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया है और वह विश्वविद्यालय में तानाशाह की तरह काम करते हैं इसी के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है आज जब डॉक्टर साधन चक्रवर्ती विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे तो आंदोलनकारियों ने जमकर विरोध किया और गो बैक के नारे लगाए डॉक्टर साधन चक्रवर्ती ने काफी देर तक आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि वह अत्यंत जरूरी काम से विश्वविद्यालय आए हैं लेकिन आंदोलनकारी टस से मस नहीं हुए और उन्होंने वाइस चांसलर को विश्वविद्यालय में अपने दफ्तर में प्रवेश करने नहीं दिया इस पर वाइस चांसलर ने कहा कि वह आज एक बहुत जरूरी काम से विश्वविद्यालय आए थे अगर यह काम नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय का बहुत नुकसान होगा लेकिन आंदोलनकारियों की वजह से वह अपने चेंबर में प्रवेश नहीं कर सके उन्होंने इस आंदोलन को गैरकानूनी करार दिया और कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई आरोप है भी तो उसके लिए कानूनी प्रक्रिया है इस तरह से आंदोलन करना उसका समाधान नहीं है वही आंदोलन कर रहे एक कर्मचारी शांतनु बनर्जी गंभीर रूप से बीमार हो गए उनको आनन-फानन में उनके सहकर्मियों द्वारा चिकित्सकीय सेवा प्रदान की गई शांतनु बनर्जी ने कहा कि आज जब डॉक्टर साधन चक्रवर्ती विश्वविद्यालय परिसर में आए थे तो उन्होंने डॉक्टर साधन चक्रवर्ती को माला पहनाया वह माला ड साधन चक्रवर्ती ने पहन लिया इसके बाद जब वह उनको तिलक लगाने जा रहे थे तो उन्होंने उनका हाथ झटक दिया इसके बाद जब वह उनको मिठाई खिलाने जा रहे थे तो साधन चक्रवर्ती ने मिठाई के मटके से एक रसगुल्ला निकालकर उनके मुंह में इतनी जोर से ठुंस दिया कि उनका दम घुटने लगा और वह गश खाकर गिर गए ।

उनके सहकर्मियों द्वारा उनकी तीमारदारी की गई तो अब वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उनको यह तो याद नहीं है कि डॉटर साधन चक्रवर्ती ने उनको धक्का दिया या उनके साथ गाली गलौज की या नहीं लेकिन इतना जरूर याद है कि उन्होंने उनके मुंह में रसगुल्ला इतनी जोर से ठुंस दिया कि उनका दम घुटने लगा घटना के बाद शांतनु बनर्जी के सहकर्मी और ज्यादा भड़क गए और उन्होंने और भी ज्यादा प्रचंड तरीके से डॉटर साधन चक्रवर्ती का विरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page