नगर निगम के आर सी एच सुरक्षाकर्मियों ने की चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से मुलाकात वेतन-वृद्धि का किया अनुरोध:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के आर सी एच के कई सुरक्षा कर्मी आज आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन अमरनाथ चटर्जी से मिलने पहुंचे
सुरक्षाकर्मीओं ने कहा कि उन्हें वेतन के रूप में मात्र 2400 रुपये प्रति माह मिलते हैं, लेकिन यह पैसा भी उन्हें समय पर नहीं मिलता है जिसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी में
रहना पड़ रहा है । उपर से उनको 12 घंटे काम करना पड़ता है। यहां तक कि उनको कोई छूट्टी भी नहीं मिलती। इस संदर्भ में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आर सी एच सुरक्षाकर्मियों ने आज उनसे मुलाकात की और वेतन को लेकर अपनी कुछ समस्याएं रखीं । उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार के अधीन यह काम करते हैं उनसे संपर्क किया गया है तो उन्होंने कहा है कि आने वाले तीन से चार दिनों के अंदर इन सुरक्षा कर्मियों का वेतन दे दिया जाएगा । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ठेकेदार से यह भी कहा गया कि वह इस बात को भी देंखे कि जो मुस्लिम समुदाय के सुरक्षा गार्ड हैं उनको रमजान के मद्देनजर कुछ अतिरिक्त पैसे दिए जा सकते हैं या नहीं?












