shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुआरे सरकार को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला शासक ने किया संवाददाता सम्मेलन:

1 min read

आसनसोल :दुआरे सरकार शिविर को लेकर आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने जिला शासक कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि बीते 5 चरणों की तरह इस चरण में भी राज्य सरकार के 33 जन कल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दुआरे सरकार के शिविर लगाए गए हैं उन्होंने बताया कि इस चरण में भी लोगों का उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पर योजनाओं का लाभ उठाने इन शिविरों का रुख कर रहे हैं उन्होंने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए कहा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लेने विद्यार्थी बड़ी संख्या में आ रहे हैं और बैंकों के साथ समन्वय साधकर विद्यार्थियों को इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की कोऑपरेटिव बैंकों की इस परियोजना में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है 50% से भी ज्यादा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के ऋण इसी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के जरिए दिए गए हैं इसके अलावा उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की भी सराहना की उन्होंने कहा कि कुछ बैंक अभी भी असमंजस में है लेकिन उनके साथ भी बैठक की जा रही है और उन्हें बताया जा रहा है कि इन ऋणों के लिए राज्य सरकार गारंटर है वहीं शिक्षा श्री को लेकर उन्होंने कहा की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की तरह इसके कैंप नहीं लगाए जाते हैं स्कूलों के जरिए ही इस परियोजना का लाभ विद्यार्थियों को मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page