कुल्टी में विक्षुब्ध टीएमसी नेताओं का कुल्टी के बीजेपी विधायक ड अजय पोद्दार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन:
1 min read

कुल्टी :कुछ दिनों पहले जिन लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के विक्षुब्ध नेताओं के रूप में बैठक की थी, वह अब कुल्टी के बीजेपी विधायक के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध करते नजर आए. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार के लापता होने की बात करते हुए हैंडबिल और पोस्टरों के साथ एक अनोखा विरोध शुरू किया । पूर्णेंदु राय, बिस्वजीत चट्टोपाध्याय सहित तृणमूल नेताओं ने कुलटी विधानसभा के नियामतपुर न्यू रोड से नियामतपुर मोड़ तक विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर लगाए और कुलटी के विधायक के लापता होने की सूचना देते हुए पर्चे बांटे.
तृणमूल नेताओं ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्हें एक-दो बार अंगरक्षकों के साथ इलाके में घूमते देखा गया। उसके बाद से उनका पता नहीं चला है। वह लोगों की किसी भी जरूरत में खड़े नही होते। ऐसे मामलों में भी जहां कई लोगों को विधायकों के हस्ताक्षर की जरूरत होती है, वह उपलब्ध नहीं होते हैं। लोग आकर तृणमूल नेताओं को कह रहे हैं । तृणमूल नेता कह रहे हैं कि विधायक को ढूंढा जाना चाहिए, आने वाले दिनों में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। लेकिन उनको विधायक चाहिए। वह लोगों की जरूरत के समय उपलब्ध नहीं होते।इस मामले पर बीजेपी विधायक अजय पोद्दार ने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि वह मेरे नाम से पोस्ट डाल रहे हैं यह अच्छी बात है। मेरा चेहरा दिख रहा है। लेकिन मेरे नाम के पोस्टर लगाने के बजाय उन्हें अपने सासंद के नाम के पोस्टर लगाने चाहिए. क्योंकि वास्तव में वह दिखाई नहीं देते। और मैं तृणमूल नेतृत्व से कहूंगा कि इन विक्षुब्ध लोगों को काम दिया जाए। उन्हें पार्टी में अहमियत दी जाए












