समग्र शिक्षा मिशन की तरफ से बाराबनी बीडीओ कार्यालय में दिव्यांग बच्चों में बांटे गए किट:
1 min read
बाराबनी :आज बाराबनी बीडियो कार्यालय में समग्र शिक्षा मिशन की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के किट बांटे गए इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद सहित स्थानीय वीडियो और वीडियो कार्यालय के तमाम अधिकारीगण उपस्थित थे ।

जिला शासक ने बताया कि आज के कार्यक्रम में करीब 25 दिव्यांग बच्चों को किट बांटे गए इनमें व्हीलचेयर कथा सामग्रियां थीं जिनसे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी उन्होंने बताया कि अक्सर यह देखा गया है कि यह दिव्यांग बच्चे प्रतिभाशाली होते हुए भी अन्य बच्चों से पिछड़ जाते हैं उनको अन्य बच्चों की तरह समानता देने के लिए समग्र शिक्षा मिशन की तरफ से राज्य सरकार द्वारा यह कार्यक्रम किया गया है उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 350 से ज्यादा बच्चों को यह किट बांटे जाएंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर जिले में कुछ एजुकेटर भी नियुक्त किए जाएंगे जो बच्चों को इन किटों का इस्तेमाल सिखाएंगे












