पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने दुआरे सरकार को लेकर किया संवाददाता सम्मेलन:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने आज जिला शासक दफ्तर में दूआरे सरकार को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने इस परियोजना को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों में अब तक दुआरे सरकार कैंप में 34160 लाभार्थी आए हैं जिनमें से 11587 आवेदन कर्ताओं के आवेदन मिले हैं इनमें से 5220 आवेदन कर्ताओं के आवेदन को मंजूरी मिल चुकी है जिला शासक ने कहा कि इस बार इन शिविरों में 33 सरकारी पर योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों को मिल रहा है पूरे जिले में 2174 कैंप लगाए गए हैं जहां राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी पर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने 3 ऐसे उदाहरण भी दिए जिनको तुरंत लाभ पहुंचा है इनमें मीता बनर्जी का विधवा पेंशन विनोद किसकु को खाद्य साथी कार्ड और प्रतिमा बाद्यकर को कास्ट सर्टिफिकेट तुरंत प्रदान किया गया उन्होंने बताया कि यह 3 ऐसे मामले हैं जिनमें इस परियोजना का तुरंत लाभ लाभार्थियों को मिला इसके साथ ही उन्हें जानकारी दी कि आईसीडीएस की एक वरिष्ठ अधिकारी रचना भगत कोलकाता से इन शिविरों के निरीक्षण के लिए आई हैं आज उन्होंने दुर्गापुर और पांडवेश्वर में 3 शिविरों का दौरा किया और वहां पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया












