भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से ओसीपी में विरोध प्रदर्शन:
1 min read
जमुरिया :जमुरिया थाना अंतर्गत शिवगंगा ओसीपी में मंगलवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन की तरफ से स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की मांग की गई। इनका कहना है कि अगर यहां पर कार्य होगा तो स्थानीय लोगों को रोज़गार में प्राथमिकता देनी होगी। उनका कहना था कि स्थानीय युवा बेरोजगार है जिनको इस ओसीपी में काम देना होगा । इसी मांग के समर्थन में युवा मोर्चा ने ओसीपी का काम ठप कर दिया एवं नारेबाजी की। इस संदर्भ में जमुड़िया विधानसभा की भाजपा प्रभारी और भाजपा की जिला सचिव काकोली घोष ने कहा कि यहां स्थानीय भाजपा समर्थकों को रोजगार नहीं मिलता सिर्फ टीएमसी के कार्यकर्ताओं को ही रोजगार मिलता है । उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे के एवज में रोजगार उपलब्ध कराया जाता है । उन्होंनेे आरोप लगाया कि यहां के विधायक सहित टीएमसी के सभी आला नेताओं को इसकी जानकारी है । वह लोग इस भ्रष्टाचार में शामिल है और उन्हीं के इशारे पर यह सब होता है । उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन किसी एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के लिए नहीं बल्कि जमुरिया के हर एक बाशिंदे के लिए किया जा रहा है । वहीं शिवडांगा ओसीपी के मैनेजर ने कहा कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा गया उन्होंने कहा कि वह इस बात की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे देंगे












