shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

88 नंबर वार्ड पार्षद नेहा साव ने अपने उपर लगे पैसे मांगने के आरोपों को बताया बेबुनियाद:

1 min read

रानीगंज :आसनसोल नगर निगम के 88 नंबर वार्ड की पार्षद नेहा साव को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें नेहा साव को एक महिला से 15 हजार की मांग करते हुए सुना जा सकता है इस बारे में जब हमने 88 नंबर वार्ड की पार्षद नेहा साव से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वह उन्हीं की है और उन्होंने उस महिला से 15 हजार रुपए की मांग की थी लेकिन उन्होंने अपने ऊपर लगे इस इल्जाम को खारिज कर दिया कि वह आवास योजना के लिए हस्ताक्षर करने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग कर रही थी उन्होंने कहा कि उन पर लगा यह इल्जाम पूरी तरह से बेबुनियाद है उन्होंने कहा कि जो पैसा वह मांग रही थी वह उनके वार्ड में बहुत जल्द होने वाले एक महायज्ञ के लिए अनुदान राशि के रूप में वह मांग रही थी उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उस महिला के बेटे का एक काम था जिसे लेकर महिला का बेटा उनके पास आया था उसने खुद कहा था कि अगर उनका वह काम हो जाए तो वह खुद अपनी इच्छा से कुछ आर्थिक सहयोग करेंगे अब जबकि उनके वार्ड में एक महायज्ञ होने वाला है तो उन्होंने उस महिला के बेटे से 15 हजार रुपए दान करने का अनुरोध किया नेहा ने बताया कि आर्थिक मदद करने का आश्वासन उनके बेटे ने अपनी मर्जी से दिया था और क्योंकि अब उनके वार्ड में होने वाले यज्ञ की तैयारियां शुरू हो चुकी है इसलिए उन्होंने महिला से उनके बेटे द्वारा किया गया वादा याद दिलाते हुए पैसे मांगे थे नेहा साव ने साफ कहा कि यह पैसे उन्होंने महायज्ञ के लिए मांगे थे ना कि अपने निजी इस्तेमाल के लिए पार्षद ने साफ कहा कि जब कुछ दिनों पहले महिला के बेटे के साथ यह सारी बातें हुई थी तब मंदिर कमेटी के लोग भी वहां मौजूद थे मंदिर कमेटी के लोगों के सामने उस महिला के बेटे ने यह वादा किया था कि अगर उनका काम हो गया तो वह खुद अपनी मर्जी से दान करेंगे इसमें उनकी गलती कहां है उन्होंने आज तक के अपने राजनीतिक जीवन में किसी से एक पैसा नहीं लिया है उन्होंने कहा कि जिस महिला ने उन पर हस्ताक्षर करने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया है उनके परिवार से उनकी लंबे समय से जान पहचान है और आज जो महिला उन पर आरोप लगा रहे हैं वह जरूर किसी ना किसी के बहकावे में आकर ऐसा कर रही हैं उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जबकि उनके साथ इस तरह की ओछी हरकत की गई है क्योंकि रानीगंज में राजनीतिक तौर पर या सांगठनिक तौर पर उनके साथ प्रतिद्वंदिता करना एक तरह से नामुमकिन है इसलिए उनको बदनाम करने के लिए यह सारी साजिशें रची जा रही है । नेहा साव ने कहा कि वह इन ओछी हरकतों से डरने वाली नहीं है और वह लोगों की सेवा जैसे पहले कर रही थी वैसे ही करती रहेंगी उन्होंने एक बार फिर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि फोन पर उस महिला से जो भी बातें हुई थी वह उन्होंने यज्ञ के लिए अनुदान के रूप में पैसे मांगे थे न कि अपने निजी इस्तेमाल के लिए और वह भी तब जबकि महिला के बेटे ने कुछ दिनों पहले अपनी मर्जी से आर्थिक सहयोग करने का वादा किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page