शीतला मोड़ के पास पिकअप वैन ने बच्चे को मारी टक्कर बच्चे की घटनास्थल पर मौत:
1 min read
आसनसोल :सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शीतला मोड़ के पास एक पिकअप वैन ने एक बच्चे को टक्कर मार दी जिससे मोहम्मद हसन नामक एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया घटना के कारण लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है
विदित हो कि कुछ माह पहले ही इस बच्चे के पिता की भी मौत हो चुकी थी। आपको बता दें कि स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले ही यहां ब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग को लेकर अवरोध किया था उनका कहना था कि यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं और आज फिर यहां एक हादसा हो गया । स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को जिम्मेदार ठहराया जो कि लोगों की ब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग को लगातार अनसुना करता आया है इसके साथ ही कुछ स्थानीय महिलाओं ने यहां पर कार्यरत ट्रैफिक पुलिस के जवानों पर भी उंगली उठाई उनका कहना है कि यहां पर ट्रैफिक पुलिस के जो अधिकारी या कर्मचारी रहते हैं वो ट्रैफिक नियंत्रण में कम और अपने मोबाइल में ज्यादा मशगूल रहते हैं लोगों की मांग है कि क्योंकि इस बच्चे के पिता नहीं है इनकी मां और तीन बहने हैं इसलिए अमृत बच्चे की मां को कोई नौकरी दी जाए और जो भी उचित मुआवजा होता है वह प्रदान किया जाए












