राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पंहुची कुल्टी किया जनसभा को संबोधित:
1 min read
कुल्टी :राज्य की मंत्री तथा वरिष्ठ टीएमसी नेत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य आज कुल्टी पंहुची। यहां इन्होंने कुल्टी ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा इंद्रानी मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया । इस मौके पर डेप्युटी मेयर अभिजित घटक एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा पश्चिम बर्धमान ज़िला टीएमसी चेयरमैन उज्वल चैटर्जी सहित कुल्टी ब्लॉक के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस जनसभा को सम्बोधित करते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल को वंचित करने के लिए राज्य के हक का पैसा रोका जा रहा है वह दुर्भाग्यजनक है। वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज जो जयप्रकाश मजूमदार टीएमसी के उपाध्यक्ष वह पहले भाजपा में थे । उन्होंने खुद कहा है कि उन्होंने देखा है कि किस तरह से धांधली करके पीछले विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बैनर्जी को परास्त किया था । उन्होंने साफ कहा कि जिस तरह से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को धोखा दिया है उसे बंगाल की जनता कभी माफ नहीं करेंगी क्योंकि ममता बनर्जी की वजह से ही शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक जीवन बना है। उन्होंने कहा कि ममता बैनर्जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयास किया है । यही वजह है की 2012 में ही उन्होंने पंचायत में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण किया था । वहीं उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजु झा की हत्या को लेकर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगी क्योंकि यह विचाराधीन मामला है। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार अगर कोई बयान देते हैं तो उस बयान की जिम्मेदारी उनको लेनी होगी












