दुबई के शाही परिवार ने फिरोज खान एफके को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया:
1 min read
आसनसोल :एफके ग्रुप के चेयरमैन और भारत के मशहूर और कामयाब बिजनेसमैन फिरोज खान एफके को दुबई सरकार के सत्तारूढ़ रॉयल फैमिली शेख हमदान बिन अहमद अल मकतूम के कार्यालय द्वारा आधिकारिक पत्र भेजकर आमंत्रित किया और उन्हें पुरे दुबई में अपना बिजनेस फैलाने के लिए उत्साहित किया । इतना ही नहीं दुबई के रायल फैमिली द्वारा फिरोज खान एफके को पुर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया। आधिकारिक पत्र में दुबई के रूलिंग रॉयल फैमिली शेख हमदान बिन अहमद अल मकतूम के ऑफिस ने फिरोज खान एफके के साथ दीर्घकालीन साझेदारी और साथ की उम्मीद जतायी।
इस संदर्भ में फिरोज खान एफके ने बताया के वह अपना अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार एक्सपोर्ट और दूसरे बिजनेस को दुबई के साथ साथ अन्य गल्फ देशों के अलावा एशिया यूरोप के विभिन्न देशों में बढ़ाएंगे जिस से ज्यादा से ज्यादा जरूरत और प्रतिभाशाली लोगो का रोजगार मिले और हमारे प्यारे देश भारत का नाम वह हर जगह और हर दुसारे देश मे ऊँचा कर सकें












