श्रीपुर और सात ग्राम कोलियरी के विलय के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन कमिटी की बैठक:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में ईसीएल प्रबंधन द्वारा ईसीएल के सात ग्राम और श्रीपुर एरिया का विलय कर दिया गया था ईसीएल में सक्रिय विभिन्न श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच ज्वाइंट एक्शन कमिटी की तरफ से इसके खिलाफ कई बार इसीएल प्रबंधन को चिट्ठी लिखी गई थी आवेदन किया गया था लेकिन जैक की सभी दलीलों को खारिज करते हुए ईसीएल द्वारा श्रीपुर और 7 ग्राम एरिया का विलय कर दिया गया इसी के खिलाफ आज आसनसोल के चेलीडंगाल इलाके में ज्वाइंट एक्शन कमिटी की एक बैठक हुई इस बैठक में सीटू आईएनटीयूसी बीएमएस एआईटीयूसी सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे यहां सुजीत भट्टाचार्य विष्णु देव नोनिया एसके पांडे चंडी बनर्जी आरपी शर्मा ब्रजय मासि अनिल सिंह नवल किशोर सिंह सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे इस मौके पर सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित होना बहुत जरूरी है संस्था की यह जिम्मेदारी है कि उस संस्था में जो सक्रिय श्रमिक संगठन है उनकी जायज बातों को सुने और उन पर ध्यान देकर उनसे सलाह मशवरा करके ही कोई बड़ा फैसला लें श्रीपुर और सात ग्राम एरिया के विलय के मामले में ऐसा नहीं किया गया है और ईसीएल द्वारा एकतरफा फैसला लिया गया है जबकि ज्वाइंट एक्शन कमिटी द्वारा दो बार प्रबंधन को चिट्ठी लिखी गई थी लेकिन संस्था और श्रमिक संगठनों के बीच समन्वय को धता बताते हुए ईसीएल द्वारा एकतरफा फैसला लिया गया इसी के खिलाफ आज यहां पर यह बैठक थी ताकि आने वाले समय में इस फैसले के खिलाफ इस तरह से आंदोलन किया जाए इसकी रूपरेखा तैयार की जा सके












