shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

राजु झा के हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई कार शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर बरामद लगा था फर्जी नंबर प्लेट:

1 min read

शक्तिगढ़ :कोयला और होटल व्यापारी राजू झा की कल शाम पूर्व वर्धमान के शक्तिगढ़ में एक लेंग्चा दुकान के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद जिस कार से हमलावर आए थे वह कार कोलकाता की तरफ रवाना हो गई थी पुलिस द्वारा घटना की जांच की शुरुआत से ही उस कार की तलाश की जा रही थी क्योंकि पुलिस को पूरा भरोसा है कि उस कार से हमलावरों के बारे में निश्चित जानकारी हासिल हो सकेगी रविवार सुबह नीले रंग की वह कार शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में पाई गई पुलिस सूत्रों के अनुसार उस कार पर जो नंबर प्लेट लगा था वह फर्जी था समझा जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा जो नाका चेकिंग की गई थी उससे बचने के लिए हमलावरों ने कार को शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर छोड़ दिया और संभव है कि ट्रेन से वह फरार हो गए । पुलिस द्वारा जब कार की तलाशी ले गई तो उस कार से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई है पुलिस ने दावा किया है कि बहुत जल्द इस हत्याकांड में संलिप्त अपराधी कानून की गिरफ्त में होंगे । आपको बता दें कि शनिवार शाम को शक्तिगढ़ के एक लेंग्चा दुकान के सामने फॉर्च्यूनर कार आकर रुकी अचानक उस कार के बगल में एक नीले रंग की कार आकर रुकी और उसमें से दो व्यक्ति बाहर आए और कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी कार की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को भी चोटें आई दोनों को ही आनन-फानन में बर्दवान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया बाद में पता चला कि मृत व्यक्ति का नाम कोयला कारोबारी राजू झा था वह सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार से दुर्गापुर से कोलकाता जा रहे थे कि उन पर हमलावरों ने हमला कर दिया और उन को मौत के घाट उतार दिया घटना के तुरंत बाद पूरे जिले की पुलिस मुस्तैद हो गई और जगह-जगह नाका चेकिंग की गई थी समझा जा रहा है कि इसी से बचने के लिए हमलावर जो कि पहले सड़क के रास्ते कोलकाता की तरफ जा रहे थे उन्होंने बीच में ही अपना प्लान बदल लिया और कार को शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन मार्ग पर लावारिस छोड़कर ट्रेन से फरार हो गए बाद में जांच में पता चला कि उस नीले रंग की कार में लगा नंबर प्लेट फर्जी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page