shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

28 नंबर वार्ड पार्षद गुलाम सरवर की निगरानी में गाड़ुई नदी पर गार्डवाल बनाने का काम शुरू:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने आज अपनी देखरेख में वार्ड नंबर 28 में गाड़ुई नदी पर गार्डवाल बनाने के कार्य की । उन्होंने अपनी निगरानी में गार्ड वॉल की ढलाई के कार्य की शुरुआत की । आपको बता दे कि इस वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने पीछले नगर निगम चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि पार्षद बनते ही वह इस गार्डवॉल निर्माण का कार्य शुरू करेंगे । पार्षद बनते ही उन्होंने इस गार्डवाल निर्माण के लिए मेयर से अनुरोध किया था । उन्होंने मेयर से गाड़ुई नदी पर गार्डवाल बनाने के लिए अनुरोध किया था। फजलुर रहमान ब्रिज से इकबाल सेतु तक बालू मैदान इलाके में गार्डवाल बनाने के लिए अनुरोध किया था। आखिरकार मेयर विधान उपाध्याय ने इस गार्डवॉल के निर्माण के लिए करीब 90 लाख रुपए अनुमोदन किया। यह गार्डवॉल 207 मीटर लंबा होगा। आज से इसकी ढलाई शुरू हो गई । कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने खुद खड़े होकर इस ढलाई के निर्माण के कार्य की शुरुआत की और पूरे कार्य की निगरानी । गुलाम सरवर ने कहा कि उन्होंने 28 नंबर वार्ड के लोगों से वादा किया था कि पार्षद बनते ही वह यह कार्य करवाएंगे और आज से इस कार्य की शुरुआत हो गई। इसके लिए उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि अगले 90 दिनों के अंदर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा । आज उन्होंने एक और वादा किया । उन्होंने कहा कि अब इकबाल सेतु से मुसुद्दी मोहल्ला ब्रिज तक जो लोहा ब्रिज है उसको भी बनाने के लिए मेयर से अनुरोध करेंगे । उन्होंने भरोसा जताया कि वह भी बहुत जल्द हो जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page