शक्तिगढ़ में लेंग्चा दुकान के पास राजू झा की गोली मारकर हत्या:
1 min read
शक्तिगढ़ :आज शाम शक्तिगढ़ के निकट एक लेंग्चा दुकान के पास दुर्गापुर के कोयला और होटल कारोबारी राजु झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजु झा और उनके एक साथी सफेद रंग की गाड़ी में सवार थे कि तभी एक अन्य गाड़ी में दो व्यक्ति आय और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चला दे आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने 5 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी थी उसके बाद जब लोगों ने हिम्मत जुटाकर गाड़ी के पास आकर देखा तो पाया कि गाड़ी की अगली सीट पर एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा था वही पिछली सीट पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में था जब दोनों को वर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है पता चला के मृत व्यक्ति का नाम राजू झा है राजू जा दुर्गापुर के एक होटल और कोयला कारोबारी थे । शाम को हुई इस हत्याकांड से शिल्पांचल में खलबली मच गई है पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गई है ।












