रामनवमी पर आसनसोल में निकली भव्य शोभायात्रा कृष्णा प्रसाद सहित हजारों की तादाद में श्रद्धालु हुए शामिल:
1 min read
आसनसोल :रामनवमी के पवित्र अवसर पर आज आसनसोल में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई आसनसोल के कल्ला इलाके से शोभा यात्रा निकली जिसमें आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने इस शोभायात्रा में शिरकत की शोभायात्रा कल्ला बाईपास के किनारे स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई और आकुड़िया पाड़ा डिपो पाड़ा होते हुए बाजार तक गई इस दौरान विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई इस मौके पर हजारों की संख्या में भक्तों का हुजूम उमड़ा था कल एक भव्य बाइक रैली निकली थी जिसमें तकरीबन 20000 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए थे आज की इस पदयात्रा में उससे भी कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ी थी इसे देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद था ।

भक्ति गीतों की धुन पर नाचते गाते और सर पर भगवा पगड़ी पहने भक्तों का हुजूम आगे बढ़ा इस मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम के जयकारे लगाए जा रहे थे और लोगों के मन में भारी उत्साह था यह शोभायात्रा जिस पर रास्ते से गई रास्तों के दोनों तरफ खड़े होकर लोगों ने इस शोभायात्रा में शामिल सभी का स्वागत किया और उन्होंने भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम के जयकारे लगाए ।













