भाजपा विधायक अग्निमित्रा पालने की मेयर से मुलाकात आसनसोल के विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की इस दौरान दोनों के बीच आसनसोल नगर निगम के विकास को लेकर बातचीत हुई विधायक ने उनसे आग्रह किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाए इनमें बिजली पानी सड़क निकासी व्यवस्था को और बेहतर करने की मांग की गई इसके साथ ही कुछ कुछ इलाकों में अभी भी सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है उन सड़कों को भी बनाने की मांग की गई वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने विधायक से आग्रह किया कि आसनसोल को जाम मुक्त करने के लिए एक फ्लाईओवर बनाने की आवश्यकता है जो गिरजा मोड़ से आश्रम मोड़ तक विस्तृत हो दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक आसनसोल के विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई












