पश्चिम बंगाल में आज से फिर शुरू हुई दुआरे सरकार:
1 min read
आसनसोल :राज्य सरकार के दुआरे सरकार का एक और चरण आज से शुरू हो गया पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने बताया कि आज से लेकर 20 अप्रैल तक दुआरे सरकार के शिविर लगाए जाएंगे जिसके तहत पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में इन 20 अप्रैल तक 2154 कैंप लगाए जाएंगे ।

उन्होंने बताया कि शिविर के पहले ही दिन 387 कैंप लगे जिनमें 10456 लाभार्थी आए । जिला शासक ने बताया कि इस बार इस शिविर के जरिए 33 योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिलेगा । जिन नई परियोजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा वह हैं मेधाश्री विधवा पेंशन बांग्ला कृषि सिंचाई योजना और भविष्य क्रेडिट कार्ड । उन्होंने बताया कि 10 तारीख तक लोगों के आवेदन लिए जाएंगे और 11 तारीख से लेकर 20 तारीख तक उनको उनकी जरूरत की सेवाएं प्रदान की जाएंगी जिला शासक ने कहा कि पिछले चरणों की तरह इस बार भी प्रशासन शत प्रतिशत सेवा प्रदान करेगी वही उन्होंने कहा कि यह सेवा सिर्फ उन्हीं लोगों को फिलहाल उपलब्ध होंगी जिनके आधार कार्ड पर पश्चिम बंगाल का पता लिखा हुआ है












