पांडवेश्वर के सोनपुर बाजारी इलाके में सड़क दुर्घटना, ईसीएल के एक श्रमिक की मौत ।
1 min readआसनसोल टाइम्स जाहिद अनवर
पांडवेश्वर थाना के सोनपुर बाजारी इलाके में ईसीएल के एक श्रमिक चिन्मय घोष की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गयी । इस संदर्भ में एक व्यक्ति ने कहा कि ईसीएल के स्थायी कर्मी चिन्मय रोज की तरह अपने कार्यस्थल पर जा रहे थे। जब अचानक वह एक वाहन की चपेट में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना के लिए उन्होंने ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। इनका कहना है कि ईसीएल के कर्मियों और उत्पादित सामान के परिवहन का एक ही मार्ग है जिससे पिछले तीन महीनों मे यह चौथी मौत है। उन्होंने प्रबंधन से उचित मुआवजे और मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की। वहीं घटना की सूचना मिलते पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, सीएमसी एचएमएस के एस के पांडेय, जिला परिषद सदस्य विष्णुदेव नोनिया सहित तमाम यूनियन के प्रतिनिधि पहुंचे। यूनियन के प्रतिनिधियों ने मृत श्रमिक के परिजन को नौकरी एवं मुआवजा की मांग को लेकर ईसीएल प्रबंधक के साथ बैठक किया। उक्त इलाके में बार बार हो रही दुर्घटना को लेकर भी चर्चा की गई।













