दिलीप घोष को पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष पद से हटाया गया
1 min readआसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो द्वारा टीएमसी में शामिल होने के बाद आज भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा अचानक लिए गए एक फैसले में दिलीप घोष को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया । उनके स्थान पर बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार अगले बंगाल भाजपा अध्यक्ष होंगे। दिलीप घोष को हटाने का फैसला अचानक लिया गया है। हालांकि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए इस फैसले को लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं हैं । खासकर तब जब दो दिन पहले ही बिन बादल बरसात की तरह बाबुल सुप्रियो ने भाजपा छोड़ टीएमसी मे शामिल होने का फैसला लिया था ।













