आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश हुआ बजट:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2023 24 का बजट पेश हुआ इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक सभी बोरो चेयरमैन एमएमआईसी तथा विभिन्न पार्टियों के पार्षदगण उपस्थित थे आज की बैठक में आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 422 करोड़ 31 लाख 73 हजार का बजट पास किया गया इस बारे में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि आज वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए बजट पेश किया गया कुल 422 करोड़ 31 लाख 73 हजार का बजट पास किया गया इसमें 1 करोड़ 65 लाख 15 हजार रुपए की बचत का बजट पास किया गया ।

उन्होंने बताया कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई उन्होंने बताया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य निकासी तथा शिक्षा व्यवस्था पर खास तवज्जो दिया गया है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से मिलने वाले टैक्स के पैसे विभिन्न साइकिल स्टैंड तथा अन्य पार्किंग से मिलने वाले पैसे केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान के द्वारा लोगों को नागरिक सेवा पहुंचाई जाएगी उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में निगम द्वारा संचालित स्कूलों में पठन-पाठन को और बेहतर करने के मकसद से बजट में प्रावधान किया गया है चेयरमैन ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जितने भी हेल्थ सेंटर हैं उनमें और बेहतर ढंग से चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने और निकासी व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है ।













