इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का शव मिलने से सनसनी:
1 min read
बर्नपुर :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत के हीरापुर थाना क्षेत्र के न्यूटाउन इलाके में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई.
मृत आदिवासी युवती का नाम कोयल हांसदा उम्र 22 वर्ष है। मंगलवार रात इस शव के बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने बताया कि वह छात्रा लापता थी। पुलिस शव को न्यूटाउन 12 नंबर रोड से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले गई।












