टीएमसी नेता वी शिवदासन उर्फ दासू ने भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पर साधा निशाना:
1 min read
आसनसोल :बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी को आज आसनसोल अदालत ने 14 दिनों के जेल कस्टडी में भेज दिया। इसे लेकर जितेंद्र तिवारी ने आज पत्रकारों के सामने अपनी बातें रखते हुए कहा कि टीएमसी द्वारा उनको रामनवमी चैती छठ मनाने नही दिया गया। हो सकता है कि उनको बांग्ला नववर्ष भी मनाने नही दिया जाए। लेकिन आसनसोल ने कभी सर नही झुकाया था न भविष्य में झुकाएगा। इसपर वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन उर्फ दासू ने कहा कि जितेंद्र तिवारी अगले लोकसभा चुनाव में आसनसोल से भाजपा की टिकट चाहते हैं इसलिए आसनसोल की जनता की भावनाओं को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आसनसोल में एक भी नेता ऐसा नहीं है चाहे वह किसी भी दल में क्यूं न हो जो कोलकाता के नेतृत्व को नकार कर राजनीति कर सके । जितेंद्र तिवारी क्या कोलकाता में बैठे अपने आला नेतृत्व को नकार सकते हैं ? उसी नेतृत्व ने उनको पार्टी में एक पद दिया है । दासू ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज बीजेपी का कोई बड़ा नेता जितेंद्र तिवारी के समर्थन में भाजपा द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में नजर नहीं आता । भाजपा के एक भी विधायक जितेंद्र तिवारी के समर्थन में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में नही आते । वहीं कोलकाता के नेतृत्व को नजर अंदाज करने को लेकर दासू ने कहा कि जितेंद्र तिवारी इस तरह की बातें करके क्या आसनसोल को झारखंड में विलय करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि आज जितेंद्र तिवारी को भी हैं ममता बैनर्जी के कारण हैं । एक समय था जब उनके पास खाने को नहीं था आज ममता बैनर्जी के आशीर्वाद से आसनसोल कोलकाता सब जगह घर है। वहीं दासू ने कहा की राजनीति करने पर कोर्ट के मामले तो होंगे ही । माकपा je ज़माने में उन पर भी कई मामले हुए । मामला होने पर अदालत जाना होता है। अदालत अगर बेल नही देती तो लॉकअप में तो जाना ही होगा। ऐसा तो नहीं है की जितेंद्र तिवारी पर झूठा मामला किया गया है।












