मेयर बिधान उपाध्याय ने लिया गीत बितान भवन का जायजा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने गीत बितान नामक एक भवन का जायजा लिया । इस बारे में मेयर ने बताया कि आज उन्होंने इस भवन का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है । उन्होंने बताया कि लिफ्ट लग चुका है एसी भी लगाया गया है कमरों को ठीक कर लिए जाते ही यह भवन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। मेयर ने कहा कि यह चार मंजिला इमारत है । उन्होंने बताया कि इस भवन में सभी तरह की सुविधाएं रखी गई हैं अच्छे रूम हैं वीआईपी रूम है कांफ्रेंस रूम है । मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर में की तरफ से इस भवन की तीन मंजिलों को लीज पर दिया जाएगा जहां कोई भी आकर रह सकता है । एक मंजिल को आसनसोल नगर में अपने अधीन रखेगी। उन्होंने सभी आसनसोलवासियों को संदेश देते हुए कहा निगम हमेशा उनके साथ है वह भी आसनसोल नगर निगम के साथ सहयोग करें । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक़ पार्षद रणवीर सिंह भरारा सहित नगर निगम के कई अधिकारी उपस्थित थे












