shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

टोटो चालक पर लगा आसनसोल नगर निगम के सुरक्षा कर्मी से मारपीट का आरोप:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने खड़े टोटो को हटाने गए आसनसोल नगर निगम के सुरक्षाकर्मी मधुसूदन चटर्जी पर एक टोटो चालक द्वारा हमले का आरोप लगाया जा रहा है इस बारे में सुरक्षाकर्मी मधुसुधन चटर्जी ने बताया कि सुबह से ही टोटो आसनसोल नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने खड़े हो जाते हैं इस वजह से आसनसोल नगर निगम में आने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों को परेशानी होती है।

निगम के सुरक्षाकर्मीयों द्वारा इन टोटो चालकों को हटने के लिए कहने पर अक्सर इनमें से कुछ टोटो चालक सुरक्षाकर्मियों से बहस शुरू कर देते हैं । मधुसूदन चैटर्जी ने बताया कि इस वजह से मेयर चेयरमैन कमिश्नर सहित विभिन्न पदाधिकारियों को नगर निगम में प्रवेश करने में असुविधा होती है आज भी जब एक टोटो चालक नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने अपना वाहन लेकर खड़ा हो गया तो उन्होंने उसे वहां से हटने के लिए कहा इस पर टोटो चालक के साथ उनकी बहस हुई आरोप है कि उस टोटो चालक ने मधुसूदन चैटर्जी नामक सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ लिया और उनको गाली गलौज की इसके बाद नगर निगम के सभी सुरक्षाकर्मी एम एम आई सी गुरदास चटर्जी से मिले और उनसे अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई गुरदास चटर्जी ने हमें बताया कि आसनसोल नगर निगम किसी को भी परेशान नहीं करना चाहता सभी के हितों की रक्षा करते हुए काम करना चाहता है लेकिन अगर आसनसोल नगर निगम के सुरक्षाकर्मियों के साथ इस तरह का सलूक किया जाता है तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस में की जाएगी और आरोपी टोटो चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page