shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में प्रभु छठ घाट पर चैती छठ के उपलक्ष पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आज चैती छठ के उपलक्ष पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया आपको बता दें कि कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में हर साल कार्तिक महीने में आयोजित होने वाली छठ का भव्य आयोजन होता है इस साल चैती छठ का भी आयोजन कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में किया गया है इसके लिए कृष्णा प्रसाद द्वारा कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छठ घाट पर विशेष व्यवस्था की गई है उनके नेतृत्व में इस छठ घाट की पूरी साफ सफाई की गई नदी में पानी कम था इसलिए टैंकर के जरिए पानी भरा गया ताकि छठ व्रतियों को कोई असुविधा ना हो इसके साथ ही प्रभु छठ घाट तक आने के रास्ते को भी साफ किया गया वहीं घाट पर छठ व्रतियों के लिए और भी तमाम तरह के इंतजाम किए गए थे आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन कर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था जिसके जरिए उन्होंने लोगों से अपील की थी कि जो भी जरूरतमंद परिवार आर्थिक तंगी के कारण चैती छठ का इंतजाम नहीं कर सकते वह इस हेल्पलाइन नंबर पर उनसे संपर्क कर सकते हैं उनकी तरफ से ऐसे परिवारों तक छठ की सामग्रियां पहुंचाई जाएंगी इस हेल्पलाइन नंबर के जारी होने के बाद सैकड़ों परिवारों ने उनसे संपर्क किया जिन तक छठ की सामग्रियां पहुंचाई गई। विदित हो कि कृष्णा प्रसाद को मुंबई में एक बहुत बड़े सम्मान समारोह में आरके अवार्ड से नवाजा गया था इस सम्मान समारोह में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकार और नामचीन हस्तियां मौजूद थी इसके साथ ही कई सुप्रसिद्ध चिकित्सक भी यहां पर उपस्थित थे जिनकी मौजूदगी में कृष्णा प्रसाद को‌ यह अवार्ड प्रदान किया गया कृष्णा प्रसाद आज सुबह ही वहां से लौटकर सीधा प्रभु छठ घाट पर पहुंच गए थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था इसके बाद उन्होंने खुद छठ घाट के सभी इंतजामों का जायजा लिया था आज शाम को प्रभु छठ घाट पर जैसे ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ यहां एक अलौकिक दृश्य देखा गया कृष्णा प्रसाद अपनी पूरी टीम के साथ यहां पर आए और उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके उपरांत प्रभु कुशवाहा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए इसके उपरांत एक बार फिर उन्होंने सभी इंतजामों का जायजा लिया और उपस्थित पत्रकारों और गणमान्य अतिथियों को उत्तरीय पहना कर सम्मानित किया इसके उपरांत उन्होंने एक बहुत बड़ी घोषणा की जो पश्चिम बर्धमान जिले ही नहीं पूरे दक्षिण बंगाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांति ला सकता है उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में ऐसे कई इलाके हैं जहां पर अभी भी स्वास्थ्य सेवाएं ठीक तरह से नहीं पहुंची हैं ऐसे इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए वह डेढ़ करोड़ की लागत से एक बस रवाना करेंगे जिसमें अल्ट्रासोनोग्राफी सिटी स्कैन एक्सरे सहित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी यह बस आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के सातों विधानसभा केंद्रों में तय दिन में जाएगी और पिछड़े इलाकों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएगी उन्होंने कहा कि यह सेवाएं सिर्फ पश्चिम बर्दवान जिले तक ही सीमित नहीं रहेंगी इसके उपरांत उनकी इच्छा है कि वह यह सेवाएं पश्चिम बर्दवान जिले के अन्य पड़ोसी जिले जैसे पुरुलिया बीरभूम बांकुड़ा जैसे जिलों में भी उपलब्ध कराए जाएंगे यहां तक की पड़ोसी राज्य झारखंड में भी यह सेवा उपलब्ध रहेगी कृष्णा प्रसाद ने कहा की सिर्फ स्वास्थ्य नहीं वह शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी आगामी दिनों में कुछ ऐसा करेंगे जिससे पश्चिम बर्दवान जिले में राम राज्य आ जाएगा । वही पवित्र रमजान महीने को लेकर भी कृष्णा प्रसाद ने आज महत्वपूर्ण घोषणा की उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण जो भी मुस्लिम परिवार रमजान ठीक से नहीं मना पाएंगे उनके लिए भी एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया जिसके जरिए कोई भी परिवारों से संपर्क कर सकता है उन तक भी मदद पहुंचाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page