अदालत परिसर में भाजपा की तरफ से धरना टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल अदालत के निकट भाजपा की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कुल्टी के विधायक अजय पोद्दार जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे सुब्रतो घांटी बप्पा चैटर्जी आशा शर्मा सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा की तरफ से टीएमसी के खिलाफ नारे लगाए । भाजपा नेताओं ने टीएमसी सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। इन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के शासनकाल में जीवन का ऐसा कोई क्षेत्र नही है जहा भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।












