जितेंद्र तिवारी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं का आसनसोल उत्तर थाने के सामने प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :कंबल कांड में गिरफ्तार भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को आज अदालत में पेश किया जाएगा इससे पहले आज आसनसोल उत्तर थाना के सामने भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया उन्होंने जितेंद्र तिवारी के समर्थन में नारे लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनके नेता जितेंद्र तिवारी को झूठे मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है जबकि मंत्री के घर के पीछे कत्ल होता है लेकिन कातिलों का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाती उन्होंने कहा कि पुलिस जिस तरह से जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार करके ले आई और भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए जा रहे हैं उससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस आज टीएमसी की गुलाम बन चुकी है












