प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद को मुंबई में किया गया आर के अवार्ड से सम्मानित:
1 min read



मुंबई :आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद बीते करीब 3 दशकों से समाजसेवा के कामों में संलिप्त हैं । आसनसोल ही नही पूरे बंगाल मे ही शायद ऐसा कोई होगा जिसने कृष्णा प्रसाद का नाम नहीं सुना होगा। इस क्षेत्र के अनगिनत लोग उनसे किसी न किसी रूप में लाभान्वित हुए हैं । लेकिन अब उनके कार्यों की स्वीकृति सिर्फ आसनसोल नही बल्कि माया नगरी मुंबई में भी मिल रही है। मुंबई में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान समाजसेवा के प्रति कृष्णा प्रसाद के अनवरत कार्यों के लिए आर के अवार्ड से सम्मानित किया गया । बॉलीवुड जगत का यह प्रसिद्ध पुरस्कार उनको समाज सेवा तथा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया। इस मौके पर कई मंत्री तथा विधायक भी उपस्थित थे जिन्होंने उनको बधाई दी । कृष्णा प्रसाद ने बॉलीवुड जगत की तारीफ की और कहा कि बॉलीवुड भारत के गंगा जमनी संस्कृति की परिचायक है। किसी एक फिल्म में सिर्फ 60 या 70 लोग ही दिखते हैं लेकिन एक फिल्म को बनाने में सैंकड़ों लोगों की मेहनत रहती है। उन्होंने बताया कि आगामी 14 जनवरी को होने वाले मेडिकल कैंप में बॉलीवुड की एक मशहूर हस्ती 4 करोड़ की दवा दान स्वरूप देंगे । इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अगले साल 14 जनवरी को मुंबई में उनके द्वारा आयोजित होने वाले मेडिकल कैंप में वह 25 लाख रुपए 1100 ट्राई साइकिल और 1100 बैशाखियां प्रदान करेंगे । कृष्णा प्रसाद को मुंबई में यह सम्मान मिलने से आसनसोल में उनके चाहने वालों में खुशी छा गई












