कुल्टी में टीएमसी की गुटबाजी सतह पर:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर से सतह पर आ गई है आज वंचित तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के बैनर तले एक सभा की गई जिसमें कुल्टी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष विमान आचार्य प्रदेश के पूर्व युवा महासचिव विश्वजीत चटर्जी कुल्टी नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष बच्चु राय पूर्व पार्षद राजा चटर्जी आदि उपस्थित थे । इन्होंने कुल्टी इलाके में तृणमूल कांग्रेस की बागडोर संभालने वाले वर्तमान पदाधिकारियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है किसी भी बैठक सभा समिति के बारे में उनको बताया तक नहीं जाता उनको पूरी तरह से नजरअंदाज करके रखा जाता है उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं दिया जाता उनकी भावनाओं की कोई परवाह नहीं की जाति इसके बाद इन नेताओं ने कुल्टी क्षेत्र के वर्तमान पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब इस क्षेत्र में संगठन में चोर डकैत शामिल हो गए हैं उन्होंने कहा कि टीएमसी के पुराने कार्यकर्ता होने के नाते यह परिस्थिति उन्हें स्वीकार्य नहीं है और इसे लेकर बहुत जल्द वो टीएमसी के आला नेताओं को अपनी बात सुनाने नवान्नो तक जाएंगे उन्होंने कहा कि यही वजह है कि लगभग हर चुनाव में कुल्टी क्षेत्र में टीएमसी को मुंह की खानी पड़ती है इस संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस के जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष चुनने के फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा फैसला लिया गया था उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग तृणमूल कांग्रेस में रहते हुए भी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और चुनाव में हार की बात पर उज्जवल चटर्जी ने कहा कि पिछले नगर निगम चुनाव में कुल्टी क्षेत्र में जो टीएमसी की हार हुई थी इसका जवाब तो वही दे सकते हैं जो उम्मीदवारों के रूप में खड़े थे । उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें लेकिन किसी को पकड़ के पार्टी के लिए काम नहीं करवाया जा सकता । वहीं उन्होंने इस बात को भी खारिज किया कि कुल्टी में पार्टी में अपराधी शामिल हो गए हैं ।













