भाजपा पार्टी कार्यालय में हुआ संवाददाता सम्मेलन टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में आज भाजपा की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया इस संवाददाता सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे जिला के महासचिव और प्रवक्ता बप्पा चटर्जी जयदेव दे और आशा शर्मा पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस तथा वर्तमान राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में घोटालों की बाढ़ सी आ गई है । इस बारे में दिलीप दे ने कहा कि 2011 से लेकर 2023 तक 5 लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार की तरफ से बंगाल सरकार की भेजे गए थे लेकिन इनमे से 2 लाख करोड़ से भी ज्यादा के पैसे का कोई हिसाब ही नही है। उन्होंने कहा की यह हमारे संविधान में ही है कि अगर कोई राज्य सरकार हिसाब नही देती तो उसका पैसा रोक दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब गई है । मवेशी तस्करी के आरोपी अनुब्रत मंडल को कि तिहार जेल में बंद हैं उनको ही टीएमसी द्वारा बीरभूम का ज़िला अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को डीए नही मिल रह जबकि केंद्र सरकार द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत और डीए की घोषणा की गई है। अब केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच डीए में 32 प्रतिशत का फासला आ गया है। उन्होंने बताया कि कल पूरे पश्चिम बंगाल में सभी जिला शासकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा । आगामी 29 मार्च को कोलकाता के श्याम बाजार में मेट्रो स्टेशन के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार तथा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा को नाटक करार दिया और कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि आज जो राज्य सरकारी कर्मचारी डीए की मांग कर प्रदर्शन कर रहे हैं उनपर सख्ती बरती जा रही है। वहीं बप्पा चैटर्जी ने कहा कि टीएमसी में भरष्टाचार आज किस स्तर तक पहुंच गया है यह इस बात से साबित होता है कि कुल्टी में कभी पूर्व टीएमसी विधायक उज्ज्वल चैटर्जी के साथ रहे टीएमसी कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी पर बालू कोयला आदि तस्करी में सम्मिलित होने का आरोप लगा रहे हैं। इनका कहना है कि किसी थाने में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। बप्पा चैटर्जी ने कहा कि आज तक भाजपा जो आरोप लगाती थी आज टीएमसी के लोग ही वहीं आरोप लगा रहे हैं । अनुब्रत मंडल द्वारा उनको तिहार जेल से आसनसोल जेल में स्थानांतरित किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनको तिहार में वह सुविधाएं नहीं मिल रही जो उनकी आसनसोल जेल से मिला करते थे इसलिए वह आसनसोल जेल वापस आना चाहते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा उन्होंने कहा कि टीएमसी ने जो भी भ्रष्टाचार किया है आने वाले पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल की जनता टीएमसी को उसका माकूल जवाब देगी ।













