बर्नपुर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव हुआ संपन्न:
1 min read
बर्नपुर :रविवार को बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के चुनाव की जो प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चली। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मनोनीत 8 सदस्यीय कमेटी के कोऑर्डिनेटर तजिंदर सिंह ने कहा कि यहा आज 1021 लोगों ने चुनाव में मतदान किया। इस चुनाव में 2 उम्मीदवार गुरुद्वारा प्रधान पद के लिए उम्मीदवार थे पहले उम्मीदवार जसवंत सिंह जी और दूसरे उम्मीदवार सेवा सिंह जी। चुनाव की पुरी प्रक्रिया को देखने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मनोनीत 8 चुनाव कमेटी के अलावा विशेष रूप से अकाल तख्त के प्रतिनिधी ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी भी पहुंचे थे । इनकी देखरेख में पूरे चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटे । चुनाव पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। तजिंदर सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह को 857 वोट मिली है दूसरे उम्मीदवार सेवा सिंह को 111 वोट एवं 12 वोट खारिज हो गये। उन्होंने कहा कि बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से यह पूरी प्रक्रिया चली है तख्त श्री अकाल तखत से आए ज्ञानी गुरविंदर सिंह ने कहा कई दिनों से इस गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में विवाद चल रहा था हम लोगों ने चुनाव प्रक्रिया के आदेश दिए थे और आज बहुत ही अच्छे ढंग से यहां की समूह सिख संगत ने अपने गुरुद्वारों के मुख्य सेवादार अर्थात प्रधान पद के उम्मीदवार का चुनाव किया है जिसमें जसवंत सिंह भारी मतों से विजय हुए हैं और अब वह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पूरा कार्यभार संभालेंगे और अच्छी तरह से सिख्संगत की सेवा करेंगे। चुनाव के नतीजे घोषणा के बाद जसवंत सिंह जी अपने समर्थकों के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए और गुरु महाराज जी से आशीर्वाद लिया गुरुद्वारे में ग्रंथि सिह ने मुख्य सेवादार चुने जाने की अरदास गुरु महाराज के आगे की इसके साथ ही सेवादार की तरफ से गुरु घर से उनको सरोपा भी पहनाया गया, अकाल तख्त से आए ज्ञानी गुरविंदर सिंह ने जसवंत सिंह को सरोपा देकर गुरु घर का आशीर्वाद दिया इस कार्यक्रम में पहुंचे सभी स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों में से जोगेंद्र सिंह सोहन सिंह गुरविंद्र सिंह, दलविंदर सिंह अमरजीत सिंह एवं अन्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीओं की तरफ से जसवंत सिंह को सरोपा भेंट किया गया जसवंत सिंह ने कहा जिस तरह से संगत ने इस चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग किया है काफी सराहनीय है । उन्होंने सारी संगत एवं आठ मेंम्बर कमेटी तथा खास कर अकाल तख्त से भेजे गए ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी का तहे दिल से धन्यवाद किया












