राहुल गांधी का सांसद पद खारिज होने के खिलाफ आसनसोल में कांग्रेस का प्रदर्शन:
1 min read

आसनसोल :2019 में दिए गए एक भाषण की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सांसद पद खारिज हो गया है इसके खिलाफ पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है आज आसनसोल के बी एन आर में युवा कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौभिक मुखर्जी के नेतृत्व में आसनसोल के बीएनआर मोर इलाके में युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड पार्षद एस एम मुस्तफा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी का सांसद पद खारिश किया गया है उसे साफ नजर आता है कि नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से डर गए हैं और वह नहीं चाहते कि राहुल गांधी संसद में आए इसलिए उन्होंने का राहुल गांधी का सांसद पद खारिज कर दिया वह जानते थे कि अगर राहुल गांधी संसद में आएंगे तो वह उनके और अडानी के बीच क्या संबंध है और क्यों भारत सरकार अदानी ग्रुप को असंवैधानिक और गैरकानूनी तरीके से लाभ पहुंचा रही है इसका जवाब मांगेंगे इसलिए नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी का संसद पद खारिज करवा दिया लेकिन इस तरह से राहुल गांधी या कांग्रेस किसी को भी रोका नहीं जा सकता संसद की लड़ाई अब राजमार्ग पर लड़ी जाएगी और तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे जब तक राहुल गांधी को इंसाफ नहीं मिलता । इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ देर के लिए सड़क पर बैठ गए और नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका ।













