प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद की तरफ से श्रद्धालुओं तक पहुंचाई गई चैती छठ की सामग्री:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आज अपने तत्वावधान में आसनसोल और आसपास के इलाकों के तकरीबन 100 छठ व्रतियों के लिए छठ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पहुंचाने का कार्य शुरू किया आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन किया था और ऐलान किया था कि चैती छठ मनाने वाले उन श्रद्धालुओं तक छठ की सामग्री पहुंचाई जाएगी जो आर्थिक तंगी के कारण चैती छठ नहीं मना सकते कृष्णा प्रसाद ने बताया के आज बराकर जमुरिया आदि इलाकों के करीब 100 से ज्यादा छठ व्रतियों तक छठ की सामग्री पहुंचाई जाएगी उन्होंने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था उस हेल्पलाइन नंबर पर बहुत सारे फोन आए आज 100 से ज्यादा लोगों तक तक यह सारी सामग्रियां पहुंचाए जा रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों के लिए प्रभु छठ घाट तक आने के लिए गाड़ी का भी इंतजाम किया गया है ताकि सभी छठ व्रती पूरी श्रद्धा के साथ आस्था के महापर्व को मना सकें













