आसनसोल के बीबी कॉलेज में एनएसएस द्वारा हुआ सेमिनार का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के बीबी कॉलेज में एन एस एस की तरफ से एक सेमिनार आयोजित की गई । इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु ने बताया कि 18 तारीख से 24 तारीख तक एनएसएस द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए आज उनका समापन हुआ । इस मौके पर आज एक सेमिनार का आयोजन किया गया जहां कॉलेज के विद्यार्थी 6 ग्रुप में विभाजित होकर कई प्रेजेंटेशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एन एस एस विद्यार्थीयों ने इन सात दिनों में कई सामाजिक कार्य किए । इस दौरान एन एस एस के विद्यार्थियों ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया । खासकर के आदिवासी इलाकों का दौरा किया और वहां हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि स्विच आन नामक एक संगठन है जिसकी तरफ से गौरी देवी अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों के आंखों की जांच की और लायंस क्लब के नेत्र अस्पताल में उनमें से 15 लोगों का निशुल्क ऑपरेशन हुआ । इसके साथ ही एन एस एस की तरफ से प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को किस तरह से रीसाइकिल किया जाए ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसको लेकर भी एन एस एस द्वारा जागरूकता फैलाई गई












