आसनसोल के बीबी कॉलेज में हुआ एनसीसी कैडेट्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के बीबी कॉलेज में कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ वासु ने बताया कि एनसीसी के कमांडेंट ड अरुण पांडे के नेतृत्व में आज एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां इस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब लायंस क्लब आसनसोल सोशल वेलफेयर यूथ एंड एंपावरमेंट के सदस्यों ने भी पूरा सहयोग दिया उन्होंने कहा कि 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया डॉ बासु ने बताया कि कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और कल यानी शनिवार को एनसीसी के जितने भी कैडेट्स चाहे वह अभी के हो या पूर्व के उन सभी कैडेट्स का एक रियूनियन होगा और उनमें से जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उनको सम्मानित किया जाएगा उन्होंने बताया कि ऐसे कई एनसीसी कैडेट्स है जिन्होंने 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के परेड में अच्छा प्रदर्शन किया है कई एनसीसी कैडेट्स ने राइफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में गवर्नेंस मेडल प्राप्त किया है उन सभी को कल बुलाया जाएगा और उनको सम्मानित किया जाएगा यह बीबी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का एक रियुनियन होगा उन्होंने बताया कि कल के कार्यक्रम में 200 से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स की आने की आशा है












