रवींद्र भवन में हुआ पश्चिम बर्धमान ज़िला संसद का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के रवींद्र भवन में आज ज़िला संसद की एक सभा हुई । यहां इस जिले के पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य सभापति सभाधिपति विभिन्न पंचायतों के प्रधान आदि उपस्थित थे। इस बारे मे जानकारी देते हुए जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने कहा कि आज हर साल की तरह इस साल भी यह बैठक हुई इसके साथ ही एक प्रशिक्षण शिविर भी किया गया। ज़िला शासक ने बताया कि पीछले पांच साल में पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 15वे वित्त आयोग के जो काम हुए थे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट शौचालय निर्माण को लेकर जो भी काम हुए थे उनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्राम पंचायत तथा पंचायत समिति को पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर यहां राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी जमूरिया के विधायक हरेराम सिंह आसनसोल नगर निगम के डेप्युटी मेयर अभिजित घटक एमएमआईसी गुरूदास चैटर्जी ज़िला शासक एस अरुण प्रसाद सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे












