नारायणा स्कूल की तरफ से 27 मार्च को आयोजित होगा करियर फेयर:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के विद्यार्थियों को उनके करियर तथा उच्च शिक्षा को लेकर मार्गदर्शन देने के लिए नारायणा स्कूल की तरफ से एक करियर फेयर का आयोजन किया गया है। आगामी 27 मार्च को आसनसोल के नारायणा स्कूल परिसर में इस करियर फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस करियर फेयर में हैदराबाद की महिंद्रा यूनिवर्सिटी बैंगलोर की अल्लायंज यूनिवर्सिटी पुणे की एम आई टी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी जयपुर की मणिपाल यूनिवर्सिटी ग्लोबल रिच आई लीड कोलकाता तथा कोलकाता के ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और आसनसोल के विभिन्न स्कूल के बच्चों को उनके करियर तथा उच्च शिक्षा को लेकर मार्गदर्शन देंगे। करियर कंसल्टेंसी संस्था एडविन की तरफ से इस करियर फेयर का आयोजन किया जा रहा है। समझा जा रहा है कि नारायणा स्कूल के इस करियर फेयर से आसनसोल के विद्यार्थियों को भारी फायदा होगा












