बर्न स्टैंडर्ड की जमीन पर रहने वाले लोगों ने किया डीआरएम कार्यालय का घेराव:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 56 नंबर वार्ड अंतर्गत बर्न स्टैंडर्ड कंपनी की जमीन पर रहने वाले लोगों को रेल द्वारा 5 तारीख तक का नोटिस दिया गया था इसे लेकर आज वहां पर रहने वाले लोगों ने आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम कार्यालय पहुंचकर डीआरएम से मुलाकात की इनका कहना है कि वह उस जमीन पर 40 से 50 वर्षों से रह रहे हैं अब अचानक अगर रेलवे उनको हटने का नोटिस देती है तो वह लोग कहां जाएंगे इनका कहना है कि उनको रेलवे द्वारा कम से कम 5 साल की मोहलत दी जाए ताकि वह अपने लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें इनका कहना है कि वह लोग गरीब परिवारों से हैं जिनके पास अपने लिए घर की व्यवस्था करने की क्षमता नहीं है ऐसे में उनको अगर इस तरह से हटने के लिए कहा जाएगा तो लोग कहां जाएंगे उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने डीआरएम से बात की तो डीआरएम का कहना है कि बर्न स्टैंडर्ड की इस जमीन को रेलवे ने खरीद लिया है अब उनको वहां से हटना ही होगा नोटिस इसलिए दिया गया है ताकि वह अपने लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर ले लेकिन इतने कम समय में वह कहां जाएंगे इस पर डीआरएम ने कहा कि यह रेलवे की जिम्मेदारी नहीं है यह देखना वहां पर रह रहे लोगों की जिम्मेदारी है उन्होंने बताया कि यहां पर तकरीबन 1500 से ज्यादा परिवार रहते हैं












