जमुरिया थाने की पुलिस की तत्परता से चोरी हुए 30 टन रड बरामद आरोपी गिरफतार:
1 min read


जमुरिया :जमुरिया थाने की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक चालक द्वारा एक ट्रक को चुराकर छत्तीसगढ़ ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आज एसीपी श्रीमंत बनर्जी ने जमुरिया थाने में एक संवाददाता सम्मेलन किया । उन्होंने बताया कि 14 मार्च को जमुरिया के निजी कारखाने से एक ट्रक चालक ने लोहे के रड लदे ट्रक को चुरा लिया । जब ट्रक के मालिक ने इसकी इसकी तलाश की तो ट्रक में लगे जीपीआरएस से पता चला कि ट्रक को छत्तीसगढ़ ले जाया गया है। जब ट्रक के मालिक ट्रक को लेने छत्तीसगढ़ गए तो देखा कि ट्रक खाली है । उसमे लदे रड मुर्शिदाबाद जिले के सगरदीघी में अनलोड किया गया है। इसके बाद पुलिस द्वारा वहां से सब रड बरामद किया गया तथा जमुरिया थाना लाया गया। वाहन में 30 टन रड लदा हुआ था जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। जमुरिया थाने की पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और इस मामले की जांच में जुट गई है












