भाजपा की तरफ़ से 44 नंबर वार्ड में चलाया गया बूथ सशक्तिकरण अभियान:
1 min read
आसनसोल :इन दिनों भाजपा की तरफ से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज भाजपा की तरफ़ से आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल 2 सचिव रोहित शर्मा सह सचिव जयकिशन ठाकुर उपाध्यक्ष रेखा शर्मा आदि भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 44 नंबर वार्ड इलाके में घर घर जाकर बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया और यह जानने की कोशिश की कि उनको केंद्र सरकार की परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।

रोहित शर्मा ने बताया कि लोगों से मिलकर उनको यह समझ आया कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछले 9 सालों के कार्यकाल से बेहद खुश हैं और चाहते हैं कि आगामी 2024 ही नही बल्कि भविष्य में भी वह देश के प्रधानमंत्री रहें । उन्होंने बताया कि जिनको केंद्र सरकार की परियोजनाओं का लाभ मिला या जिनको नही मिला सबकी सूची बनाई गई है और जिनको नही मिला है उनको भविष्य में परियोजनाओंका लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाएगी ।












