युवा समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की तरफ से निकली रैली:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल गर्ल्स कॉलेज एन एस एस विभाग की तरफ से बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के मकसद से छात्राओं के साथ मिलकर एक रैली निकाली गई । यह जागरूकता रैली आसनसोल के रविंद्र भवन से निकली और कोर्ट मोर सहित कई इलाकों में घूमी। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर डॉ विधायक कुमार मिश्रा ने कहा की शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ की हड्डी होती है विशेषकर युवा समाज के लिए शिक्षा का काफी महत्व रहता है आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के एन एस एस विभाग द्वारा आज युवा समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा वह विकास के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि उनको गर्व है कि आसनसोल गर्ल्स कॉलेज हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहता है उन्होंने कहा कि आज की रैली के दौरान युवा पीढ़ी को शिक्षा के बारे में जागरूक किया गया












