शहीदे आजम भगत सिंह को किया गया याद:
1 min read
आसनसोल :शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की शहीदी दिवस के मौके पर भगत सिंह मोड़ पर भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। नौजवान पंजाबी सभा, सिख वेलफेयर सोसाइटी, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आसनसोल नगर निगम द्वारा वीर शहीदों को याद किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए यहां पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज भारत के 3 महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु का बलिदान दिवस है हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल नगर निगम सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज 3 नौजवानों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी हम सबको आज के दिन शपथ लेना चाहिए कि देश पर मर मिटने वाले क्रांतिकारियों ने जिस भारत का सपना देखा था उस भारत को बनाने में हम भी अपनी भूमिका निभाएंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम यहां पर एक बड़ा गेट बनाएगा तथा काली पहाड़ी से लेकर कुमारपुर तक जितने भी पार्क है और पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा इस कार्यक्रम में डिप्टी मेयर वसीमुल हक चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी पार्षद गुरमीत सिंह श्रावणी मंडल सहित अन्य पार्षद और गणमान्य लोग उपस्थित थे ।













