प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया संवाददाता सम्मेलन चैती छठ को लेकर की बड़ी घोषणा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आज अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस मौके पर उन्होंने चैती छठ को लेकर कुछ बड़े ऐलान किए। कृष्णा प्रसाद ने बताया कि चैती छठ के अवसर पर ली क्लब की तरफ से कल्ला के प्रभु छठ घाट पर भव्य तरीके से चैती छठ मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ली क्लब की तरफ से पूरे आसनसोल वासियों के लिए प्रभु छठ घाट पर सभी प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया । यह हेल्प लाइन नंबर है 9144200280 । यह नंबर दिन के 24 घंटे उपलब्ध रहेगा । कृष्णा प्रसाद ने बताया कि जो भी आर्थिक तंगी के कारण चैती छठ नही मना पाएंगे वह इस नंबर पर फोन कर सकते हैं और उनको इस पावन पर्व को मनाने के लिए हर तरह की मदद दी जाएगी उन्होंने बताया की मार्च का यह महीना बेहद पवित्र है क्योंकि इस महीने न सिर्फ चैती छठ रामनवमी पड़ता है बल्कि मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान भी शुरू हो गया है उन्होंने प्रार्थना की कि रमजान के इस कठिन व्रत को सभी अच्छी तरह से निभाएं और इसके बाद जो खुशियों की ईद आएगी सब मिलजुल कर खुशियों की ईद मनाए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिल्पांचल में जो बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है उसको लेकर भी उन्होंने कुछ सार्थक करने के बारे में सोचा है । आज कृष्णा प्रसाद ने चैती छठ को लेकर एक टैबलो का भी उद्घाटन किया जो पूरे इलाके की परिक्रमा करेगी इसके साथ ही उन्होंने आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की












