अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष पर आसनसोल में हुआ सेमिनार का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के कन्यापुर इलाके में सिविल डिफेंस ऑफिस के सभागार में ज्वार बाजरा रागी जैसे अनाज को लेकर एक जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम बर्धमान ज़िले के कृषि विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर जहीरूद्दीन खान ने बताया कि इस साल को अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि ज्वार बाजरा रागी जैसे अनाज की फसलों को मिलेट कहा जाता है। इन फसलों की खेती का फायदा यह है कि यह फसलें कम बारिश में भी पनपती हैं। अगर कभी कम बारिश हुई तो भी फसल होगी और किसानों तथा आम लोगों को भुखमरी से बचाया जा सकता है












