विश्व जल दिवस पर रानीगंज में एनसीसी की तरफ से हुआ जागरूकता अभियान:
1 min read
रानीगंज :रानीगंज के टी.डी.बी कॉलेज की एन.सी.सी कंपनी -3 की ओर से आज (22मार्च 2023 ) विश्व जल दिवस जागरूकता अभियान के तहत एक रैली निकाली गई । इस रैली में कंपनी -3 के एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट डाॅ. गणेश रजक के साथ सभी कैडेट्स ने भाग लिया । इस रैली के माध्यम से लोगों को विश्व जल दिवस की जानकारी दी गई । रानीगंज शहर के छोटी-छोटी बस्तियों में जाकर कैडेट एवं एनसीसी अफसर ने जागरूकता अभियान चलाया ।












