अखिल भारतीय युवा शक्ति सदस्य कृष्णा मंडल ने पेश की मानवता की मिसाल:
1 min read
आसनसोल :अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्य हमेशा कुछ ऐसा करने को लेकर कटिबद्ध रहते हैं जिससे समाज में रहने वाले लोगों के जीवन में एक सार्थक बदलाव लाया जा सके उनकी उस वक्त मदद की जा सके जब उनको उस मदद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्यों ने आसनसोल के धधका इलाके में रहने वाले अमरदीप कुमार की मदद का बीड़ा उठाया अमरदीप कुमार आसनसोल के रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं और उनको वहां बी पॉजिटिव खून की आवश्यकता थी चिकित्सकों के मुताबिक अमरदीप कुमार को खून चढ़ाने की बहुत जरूरत थी जब अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्यों को इस बात का पता चला तो उन्होंने फौरन उनको मदद करने का फैसला लिया और आसनसोल के ताल कुड़ी इलाके के रहने वाले अखिल भारतीय युवा शक्ति के एक महत्वपूर्ण सदस्य कृष्णा मंडल आसनसोल रेलवे अस्पताल पहुंचे और अपना कीमती खुन दिया। दरअसल अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्यों का यह मानना है कि हर सामाजिक कार्य अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण होता है लेकिन रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जिसका आज तक कोई विकल्प नहीं बनाया जा सका है और शायद रक्तदान से बढ़कर कोई मानव सेवा नहीं होती












