शहर में फिर हुआ ऑटो टोटो चालकों का हंगामा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के सिटी बस स्टैंड के पास ऑटो तथा टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार उषाग्रम की तरफ से आकर कुछ ऑटो तथा टोटो चालक बस स्टैंड के पास बेतरतीबी से अपने वाहन लगा देते हैं जिससे आम लोगों को भरी परेशानी होती है। हालाकी इन चालकों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। लेकिन जब हटन रोड के ऑटो टोटो वालों ने इसका विरोध किया पहले तो दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हुई फिर देखते ही देखते दोनो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने में तलब किया है












